त्योहार की खुशियां बांटने “वरिष्ठ नागरिक गृह” अपनी माता जी के संग पहुंचे SSP हरिद्वार नवनीत सिंह

हरिद्वार

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अपनी माता जी के साथ रावलीमदूद स्थित वरिष्ठ नागरिक ग्रह पहुंच कर वहां पर निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनके कुशलछेम पूछ कर उनसे वार्तालाप किया गया एवं उनकी कोई समस्या है, तो उसके बारे में जानकारी ली गई साथ ही उनके प्रबंधक से वृद्ध जनों की आवश्यक सहायता एवं स्वास्थ्य की समय-समय पर देखरेख करने के संबंध में भी वार्तालाप किया गयाl

वहां पर निवासरत वृद्ध जनों द्वारा अपने बीच SSP हरिद्वार को देख कर काफी खुशी महसूस की गई एवं सभी द्वारा दीपावली के अवसर पर अपना आशीर्वाद भी दिया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *