कलियर हरिद्वार
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनांक 18.05.26 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा नया पुल के पास एक आल्टो कार को चैक किया गया जिसको वाहन चालक धीरज पुत्र हुकम सिंह निवासी कलाली थाना नहरौर जिला बिजनौर चला रहा था, नशे में प्रतीत होने पर एल्कोमीटर से चैक करने पर चालक के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ी चालक को हिरासत में लिया गया व गाड़ी को सीज किया गया ।
*पुलिस टीम*-
उ0नि0 विनोद गोला
कानि0 सुनील चौहान