अराजकता फैलाने की कोशिश की तो बक्शा नहीं जाऐगा

मंगलौर हरिद्वार

कोतवाली मंगलौर में दिनांक 08.06.2026 को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम लिब्बरेडी में झगड़ा हो रहा है तत्काल पुलिस बल मौके पर गई तथा पाया कि एक पक्ष दूसरे पक्ष पर पुरानी रंजिश को लेकर पथराव, झगडा मारपीट कर रहा थे जिसमे काफी लोग घायल थे मौके से झगडा करने वालो मे से 08 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की तथा अन्य मौके से फरार व्यक्तियो /आरोपियो कि तलाश हेतु पुलिस टीम को नियुक्त किया गया।

घटना के संबंध में वादी नईम पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम लिबरहेड द्वारा कोतवाली मंगलौर पर घर मे घुसकर, बलवा, हत्या के प्रयास, मारपीट, जानलेवा हमला, गाली गलौज करने आदि अनेको धाराओं में 09 नामजद आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया l

घटना पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुए घटना में संलिप्त आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया ।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा टीमों का गठन किया गया तथा आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ दविशे दी गई, मुखबिर तंत्र को मामूर किया गया तथा प्रत्येक घंटे मुखबिरो से व्यक्तिगत मुलाकात कर इनपुट प्राप्त किए गए आरोपियों के संभावित स्थान रिश्तेदारों अन्य ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी ।

दिनांक 09-06-26 मुखबिर की सटीक सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा तुरंत दविश दी गई जिसके फल स्वरुप निम्नलिखित एक उपद्रव फैलाने वाले मुख्य आरोपी को पकडा गया जिसके कब्जे से एक आदत तमंचा 12 बोर मय 01खोखा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

बरामद तमंचे आदि के आधार आयुद्ध अधि0 की धारा की बढ़ोतरी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
शमशाद पुत्र बाबू निवासी ग्राम लिब्बरहेडी मंगलौर।

*बरामद माल*
1- एक अदद तमंचा 12 बोर
2- 01 जिन्दा कारतूस
3- 01 खोखा कारतूस

*पुलिस टीम*
उ0नि0 मनोज कठैत
हे0कानि0 विकास
कानि0 रोशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *