हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी अजय पुत्र तीरथपाल निवासी ग्राम घसोती, थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) को हिरासत मे लिया है।
दिनांक 02.06.2026 को वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी तहरीर दी गई थी, जिस पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर दिनांक 08.06.2026 को आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया तथा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया।
जांच के दौरान मुकदमे में धारा 64(2)(k) बीएनएस एवं 5(k)(m)/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 आशीष नेगी
2. का0 विनय थपलियाल
3. म0पीआरडी सोनिया शर्मा